सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद।एक ढाबे से चोरी करके भाग रहे दो लोगों को ढावे के मालिक ने अपने साथियों के साथ दौड़कर पकड़ लिया। बाद में दोनों को थाना टीला मोड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दानिश पुत्र सलीम निवासी माछरा थाना शाझेपुर जिला मेरठ का लोनी रोड भोपुरा पर भारत पेट्रोल पंप के सामने ए1 के नाम से ढाबा है। 20 अगस्त को वह और उनके जीजा इमरान तथा विशाल पुत्र श्रीनिवास निवासी गांव निस्तौली सो रहे थे। रात को 3:30 बजे के करीब उनके दावे में दो लोगों को चोरी कर भागते हुए देखा। चोरों का पीछा किया और दोनों लोगों को पकड़ लिया गया। एक ने अपना नाम सूरज पुत्र पुरुषोत्तम निवासी ग्राम बरौली थाना बलदेव मथुरा दूसरे ने अपना नाम अमन उर्फ रिजवान पुत्र उमर निवासी ग्राम टीला शहबाजपुर कृष्णा अस्पताल के सामने गाजियाबाद बताया। उनसे चोरी किया गया मोबाइल आईफोन ,एक पावर बैंक और एक कीपैड फोन मिला है। दोनों चोरों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इस संबंध में थाना टीला मोड़ पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2), 317 (2) और 317 ( 5) के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज किया है।
