सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को स्वाट टीम और थाना साहिबाबाद की टीम ने मिलकर नशा खोरों के खिलाफ अभियान चलाया था। वाहन चेकिंग, तलाश वांछित के क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर गांजा तस्करी करने वाले दो लोग गौरव पाल पुत्र धर्मपाल निवासी गली नंबर 2 रामनगर अर्थला तथा अमित कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम जैतपुर थाना पछाय गांव जिला इटावा हाल पता रामपाल का किराए का मकान निकट अहिल्याबाई पार्क के पास पाल रोड अर्थला को हिंडन नदी किनारे बालाजी बिहार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है दोनों के खिलाफ 8/20 नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत थाना साहिबाबाद में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग भुवनेश्वर उड़ीसा के रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति से गंजा खरीद कर लाते हैं, वह अक्सर उन्हें रेलवे स्टेशन के आसपास घूमता मिल जाता है। यहां दिल्ली एनसीआर में जंद्उससे अधिक कीमत बेचकर मुनाफा कमाते हैं आज जब गांजा बेचने के लिए यहां आए थे तब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
