साहिबाबाद | थाना लिंक रोड क्षेत्र में एक मामा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने भांजे की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में भांजे की ओर से मामा और उसके दो साथियों के खिलाफ थाना टीला मोड़ में बीएनएस की धारा 115(2) और 351 (2) में मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी बी-47 गली नंबर 4 गगन विहार थाना टीला मोड़ गाजियाबाद ने अपने मामा लव कुश और उनके दोस्त रजत तथा तीसरे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना टीला मोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहित शर्मा का आरोप है कि उसके मामा लव कुश और मां के बीच विवाद चल रहा है। जिसके कारण मामा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 12 अगस्त 2026 की सवेरे करीब 9:00 बजे एमके पैलेस के पास उसकी गाड़ी रोक करके उसके साथ मारपीट की।मारपीट करने वालों में उसका मामा लवकुश उसका दोस्त रजत और तीसरा अज्ञात था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना टीला मोड़ पुलिस ने मेडिकल कराया। उसके सर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं ।
अब लव कुश का बड़ा भाई हरिंदर मामा भी उसे धमकियां दे रहा है, जिससे और उसकी मां को उनसे गंभीर खतरा है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक किसी आरोप की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है।
