सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र की नीलमणि कॉलोनी में एक किराएदार महिला ने जहरीली खीर खिलाकर बेहोश कर अपने साथियों को बुलाकर घर से 7 लाख कैश चोरी कर लिया तथा जहरीली खीर खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। जहरीली खीर खाने से एक 11 साल के बच्चे की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद में नीलमणि कॉलोनी निवासी दिलदार पुत्र मुरसलीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि घर में किराए पर रहने वाली आयशा पुत्री सलीम उसके घर में खीर लेकर आई थी और कहा था कि आज उसके घर मेहमान आने वाले हैं, उनके लिए उसने खीर बनाई थी,सो वह उनको खाने के लिए खीर लेकर आई है। आरोप है दिलदार उसकी पत्नी परवीन व पुत्र मुदस्सर को जान से करने के लिए से नशीली खीर खिलाई गई ,जिसमें पहले से ही नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। खीर खाने के बाद वह और उसकी पत्नी बेहोश हो गए तो मौका देखकर आइशा ने एक योजना के अनुसार अपने साथी अनस पुत्र अनीश, खलील पुत्र शाहिद ,निशा पत्नी अनीश, व मुस्कान पुत्री अनीश को बुला लिया और चारों लोगों ने एक राय होकर के घर में रखे 7 लाख रुपया अलमारी का ताला तोड़कर निकाल लिए।जब उन्हें सवेरे होश आया तो उन्हें 7 लाख रुपए गायब होने की जानकारी हुई तथा उनके पुत्र जो 11 साल का है उसकी हालत गंभीर मिली। बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में हालात में सुधिर नहीं होने कारण से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना साहिबाबाद पुलिस ने आयशा, अनस ,खलील, निशा तथा मुस्कान के खिलाफ बीएनएस की धारा 123, 305 और 61 (2 )के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।