सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद | थाना लिंक रोड क्षेत्र के गांव झंडापुर निवासी एक 13 साल की लड़की घर से बिना कुछ बताएं कहीं चली गई है। इस मामले में लड़की की मां की ओर से थाना लिंक रोड में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडापुर कृष्णा चैरिटेबल अस्पताल के ऊपर रहने वाली एक महिला की 13 साल की लड़की 16 अगस्त की शाम 5:00 बजे के करीब से गायब हो गई है। लड़की बिना कुछ बताएं घर से कहीं चली गई है।उसको इधर-उधर तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।लड़की ने घर से जाते समय सफेद रंग का टॉप काले रंग का लोअर पहन रखा था ।लड़की की लंबाई 5 फुट 2 इंच रंग गेंहुआ , लंबे काले बाल और समान्य कद काठी है।
