सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद।थाना लिंक रोड क्षेत्र में पुलिस चौकी रेलवे रोड के पास एक बाइक की टक्कर से 14 साल की किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक ने पहले कहा था कि वह लड़की का इलाज कराएगा लेकिन बाद में मुकर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पुत्र बब्बन की लड़की सोनम अपनी दोस्त खुशबू के साथ शाम को 6:00 बजे के करीब 9 अगस्त को रेलवे पुलिस चौकी के पास सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक संख्या यूपी 14 एचसी 5194 के चालक में लापरवाही से बाइक चलाते हुए लड़की सोनम को टक्कर मार दी। इससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले बाइक सवार ने लड़की के इलाज पर आने वाले खर्च को देने वादा किया था लेकिन बाद में वह मुकर गया।
