वसुंधरा। शिवमय भारत मिशन के तहत सावन के तीसरे सोमवार को संस्था ने बेलपत्र के पौधे लगाए। इस दौरान शिवमय भारत संस्था के सदस्यों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संस्था के लोगों ने 21 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ आध्यात्म से भी जुड़े रहने का संदेश दिया। संस्था के सदस्य मनीष पाण्डेय ने बताया कि हम सभी को पता है कि बेलपत्र और बेल का फल भगवान शंकर को अति प्रिय है। इसलिए सावन के इस पवन माह में संस्था जगह जगह बेल के पौधे लगा रही है तथा अपने वसुंधरा स्थित पौधशाला से पौधों का निःशुल्क वितरण भी कर रही है।
संस्था के संस्थापक ने 11 करोड़ बेलपत्र के पौधे 11 करोड़ घरों के आगे लगाने का प्रण लिया है। शिवमय भारत मिशन के तहत संस्था ने अभी तक अभी तक लगभग लाखों बेलपत्र के पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाए तथा वितरित किए हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बेलपत्र के लगाए गए पौधों की देखभाल भी करने का संकल्प लिया । पौधारोपण कार्यक्रम में गर्वित पाण्डेय, आशीष मिश्रा जतिन नागर, रजनीश पाण्डेय, चंदन, सुमित श्रीवास्तव, अमन, कन्हैयालाल आदि उपस्थित रहे।
