दबाएँ →
सुनिए यह लेख
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद।
शुक्रवार की रात्रि में थाना इंदिरापुरम क्षेत्र पुलिस के साथ हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में दो चैन लुटेरे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये।
एसीपी इंदिरापुरम सुर्यबली मौर्या ने बताया कि थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों की घर पकड़ के लिए सघन चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान सेक्टर पांच छह वैशाली की पुलिया से एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा जब इन्हें रोकने का इशारा किया जाता है, तो यह रूके नहीं तथा बाइक मोड़कर तेजी से भागने का प्रयास करने लगे। जिससे उनकी बाइक फिसल गई । पुलिस टीम को अपनी तरफ आता हुआ देख उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस टीम अपना बचाव करते हुए इसके ऊपर जवाबी फायर किया गया तो दोनों लोगों के पैरों में गोली लग गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। नाम-पता पूछने पर एक ने अपना नाम करण उर्फ कान्हा तथा दूसरे ने शाहरुख बताया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया गया कि इनके द्वारा थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में स्नैचिंग की घटनाएं की गई थीं तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार स्नैचिंग की घटनाएं उनके द्वारा की जा रही हैं।
पुलिस ने दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की तो करण उर्फ कान्हा के ऊपर लगभग एक दर्जन से ऊपर मुकदमे दर्ज हैं तथा शाहरुख के ऊपर भी लगभग छः के आसपास स्नैचिंग और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
इनके पास से 02 अदद जिंदा कारतूस, 02 अदद खोखा कारतूस, 02 देसी तमंचे, एक पीली धातु का टुकड़ा तथा घटना में प्रयुक्त एक पैशन प्रो बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
