दबाएँ →
सुनिए यह लेख
साहिबाबाद। लाजपत राय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हुए संस्कृत के प्रकांड विद्वान डा. गणेश दत्त शर्मा (जीडी शर्मा) का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। वे लाजपत राय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा कोर्णाक पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन के चेयरमेन थे।
डा. गणेश दत्त शर्मा ने लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में 14 अगस्त को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार हिंडन नदी स्थित श्मशान घाट पर पूरे सम्मान एवं विधि विधान के साथ संपन्न हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमें राजनीतिक क्षेत्र ,समाजसेवा एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोग थे। उनकी विद्विता को लेकर उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के द्वारा वाल्मीकि सम्मान से सम्मानित किया गया था।
उनके दो बेटे पंकज शर्मा और नीरज शर्मा हैं जो उनकी विरासत को संभाल रहे हैं।
