दबाएँ →
सुनिए यह लेख
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में “रोड प्लांट आर्मी” एवं “एक पौधा देश के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल संजीव दत्त ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोड प्लांट आर्मी एवं छात्र संसद के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय के सभी बच्चे अपने-अपने घरों से एक-एक पौधा लेकर आए और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजमेंट, प्रधानाचार् जगदीश रघुवंशी ,श्रीमती इला, सचिन जी और श्रीमती सरिता सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कर्नल संजीव दत्त जी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने “एक पौधा देश के नाम” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।
