सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को आजादी का संदेश दिया गया।
स्कूल परिसर से प्रभाव फेरी की शुरुआत की गई जो बिजली घर होते हुए कॉलोनी के चारों तरफ से घूम कर स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर बच्चों द्वारा कई तरह के नारे लगाए गए लोग प्रभात फेरी देखने के लिए सुबह-सुबह अपने घरों से बाहर निकाल कर आए।
स्कूल परिसर में आज के मुख्य अतिथि एडवोकेट अजय रस्तोगी और संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।।
इस मौके पर एडवोकेट अजय रस्तोगी ने कहा कि देशभक्तो के भारी त्याग और बलिदान के बाद जो आजादी हमें मिली है उसे अंतिम क्षणों तक बचा कर रखना हमारा पहला दायित्व है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश के नन्हे मुन्ने बच्चों के कंधों पर देश का भविष्य टिका है अगर स्कूलों में इन्हें सही शिक्षा दी जाएगी तो देश भी सही दिशा में अग्रसर होगा।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक संजय त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह चौहान, अपूर्व रस्तोगी ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, एसपी सिंह, जेपी पाल, संजू सिंह, वर्षा शर्मा, दीपू गिरी, गुनगुन कुमारी, अमर सिंह, गिरीश पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
