सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। श्याम पार्क मेन के आर्यन एकेडेमी जूनियर हाईस्कूल ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर पर श्याम पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया और स्वाधीनता संग्राम के अमर क्रांतिवीर शहीदों को स्मरण किया।ध्वजारोहण नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड 60 के पार्षद सचिन डागर एवं श्याम पार्क मेन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने मिलकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष संजीव गौड़ और संस्कृत के महान विद्वान , पूर्व प्रचार्य डा.विशनलाल गौड़ आदि उपस्थित थे।
इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आर्यन एकेडेमी जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गायन किया और झंडे को सैल्यूट किया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हें बच्चे उत्साह के साथ देश के क्रांति के उद्गाता और क्रांतिवीरों की वेषभूषा में स्कूल के प्रांगण में पहुंचे, जिनमें स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, दुर्गा भाभी, भगतसिंह और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।आजादी के दीवाने बनकर आये इन क्रांतिवीरों ने कालोनी की गलियों और मुख्य बाजार के बीच से होते हुए एक 'तिरंगा यात्रा' भी निकाली। तिरंगा यात्रा के बाद आर्यन एकेडेमी जूनियर हाईस्कूल के डा. बीएस त्यागी सभागार में राष्ट्र भक्ति की धुनों और गीतों के साथ रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र और छात्राओं में सिमरन, साक्षी, अंशु, अनन्या सिंह, काव्या, मीनू, अंशिका, आकृति, अरन्वी, रुद्र शर्मा, देव गौड़, आयुष, सुमित, स्नेहा के साथ राधिका, साक्षी इत्यादि की भूमिका प्रमुख रही। इसके अलावा कार्यक्रम में आमंत्रितजनों में अतर्रा पोस्ट-ग्रेजुएट कालेज के पूर्व प्राचार्य और उत्तरप्रदेश शासन द्वारा 'वाल्मिकी पुरस्कार' से सम्मानित सुप्रसिद्ध विद्वान डा. विशनलाल गौड़, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष महिपाल सिंह, राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत शिक्षक बृजेश जादौन, गौरव, आरडब्ल्यूए के सदस्य सतीश सिंह, संजीव गौड़, राजेश तोमर, महेश सिंह, निखिल शर्मा, कार्तिकेय, विनायक, रंजीत चौहान, ईशान गौड़, परी कौशिक, नेहा, खुशी, डिम्पी, शमशीर, अभिनव, आदित्य, दिव्यांक, सिमरन, नेहा, साना सईद, प्रीति, प्रीति शर्मा, नंदिनी पाण्डे, बबली प्रमुख रूप से शामिल हुए।