सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो | भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने सफाई कामगार यूनियन (एसकेयू) और मजदूर एकता केंद्र, भारत (एमईके) के सदस्यों ने संगम पार्क में आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया। यह विरोध प्रदर्शन 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारत में सफाई कामगारों की गटर-सीवर और सफाई का काम करते होती मौत के खिलाफ आयोजित किया गया था। यह ज्ञात हो कि हर साल सफाई कामगारों की गटर-सीवर साफ करते मौत होती है, जबकि यह काम गैर-कानूनी है। सफाई कर्मचारियों ने ‘हम हैं गटर में, लेकिन तिरंगा नहीं झुकने देंगे’ का नारा लगाकर दर्शाया कि कैसे उनकी ज़िंदगियाँ रोज़ मौत का शिकार हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार देश में खुद को शाबाशी देते हुए आज आज़ादी का जश्न मना रही है।
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केवाईएस और एसकेयू माँग करते हैं कि नगर पालिकाओं, निजी कंपनियों और ठेकेदारों द्वारा सफाई कर्मचारियों के शोषण को खत्म किया जाए। साथ ही, सफाई कर्मचारियों को स्थायी सरकारी नौकरियां दी जाएं और निजीकरण व ठेकाकरण खत्म किया जाए। सभी सफाई के काम का पूर्णतः मशीनीकरण किया जाए। केवाईएस और एसकेयू आने वाले दिनों सफाई कामगारों के अधिकारों के संघर्ष को तेज़ करने का ऐलान करते हैं।
