दबाएँ →
सुनिए यह लेख
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। आजादी के 80 में स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न करने के देर से आज एसीपी साहिबाबाद के नेतृत्व में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना द्वारा थाना साहिबाबाद क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीडीडीएस टीम, एएस चेक टीम, डॉग स्क्वाड एवं थाना साहिबाबाद पुलिस टीम के साथ विभिन्न मॉल, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों का सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध वस्तुओं एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
