दबाएँ →
सुनिए यह लेख
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना कौशांबी पुलिस ने स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ मिलकर कौशांबी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर थाना कौशांबी पुलिस द्वारा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में स्थानीय गणमान्य लोग भी शामिल हुए। यात्रा थाना कौशांबी से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों, स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं डिजिटल वॉलिंटियर्स फोर्स द्वारा सहभागिता की गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी गई।
