दबाएँ →
सुनिए यह लेख
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद | शिव मंदिर में सुलेख प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में कुल 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— प्रथम स्थान: नंदिनी — स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान: शिवानी — स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान: अमृता — कम्पोजिट विद्यालय |
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री इंद्रमणि जी, श्री वाई. एन. यादव जी एवं श्री अनूप उपाध्याय जी (सचिव) रहे।
विजेता बच्चों को मुकेश पंडित जी एवं पार्षद श्री हिमांशु चौधरी जी और संस्था के अध्यक्ष श्री विराट श्रीवास्तव (गुंजन) द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक श्री अनूप सक्सेना जी की ओर से सभी बच्चों को बिस्कुट के पैकेट भी वितरित किए गए।