सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र में तकिया पसौंडा के पास काले रंग की बिना नंबर वाली स्कूटी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में थाना साहिबाबाद में पीड़ित की ओर से अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाकिर पुत्र इरशाद निवासी मकान नंबर जी33 गणेशपुरी नियर जन्नती मस्जिद का बेटा अल्तमस 11 अगस्त की रात 10:00 बजे यह कह कर घर से गया था कि वह किसी से मिलने जा रहा है,एक-दो घंटे में वापस आ जाएगा।वह काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार था।तभी रात को 11:00 बजे अल्तमश के फोन से उसके पिता जाकिर को फोन आया कि आपका बेटा जिला अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती है उसका एक्सीडेंट हो गया है।जब वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि अल्तमस की मृत्यु हो गई है।
जाकिर ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो पता चला कि एक्सीडेंट करने वाली वाला काले रंग की बिना नंबर वाली स्कूटी पर था जो उलटी दिशा से आ रही था। उनके बेटे का एक्सीडेंट राजेंद्र नगर तकिया पसोंडा मस्जिद के पास हुआ था। इस संबंध में जाकिर की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट थाना साहिबाबाद में दर्ज कराई गई है।