साहिबाबाद | थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंबेडकर नगर अर्थला निवासी एक व्यक्ति के घर से चोर बैग में रखे जेवरात और कैश चोरी करके ले गया। इस संबंध में थाना साहिबाबाद में पीड़ित द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खदल प्रसाद पुत्र सतन प्रसाद निवासी गली नंबर 11/2 अंबेडकर नगर यादव होटल के पास अर्थला के घर से 14 अगस्त की भोर में 2:30 बजे के करीब उनके घर से अज्ञात चोर उनके घर में रखे बैग से मंगलसूत्र, कान का झाला, पायल चांदी की, चेन और दो जोड़ी बिछुआ के अलावा नकद 7000 चोरी करके भाग गया।
इस संबंध में थाना साहिबाबाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305 बीएनएस में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
