सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद।थाना टीला मोड़ क्षेत्र के गांव जावली निवासी एक व्यक्ति ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ लाठी डंडों से घर पर हथियार लेकर हमला करने और परिवार के लोगों को घायल करने का मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेश कसाना पुत्र स्वर्गीय दयाराम कसाना ने पुलिस में दिए गए शिकायती में बताया है कि वह मॉर्निंग वॉक को जा रहे थे तभी गांव के अजय पुत्र ब्रह्म सिंह उर्फ बिरम ने उसके साथ गाली गलौज की तब उन्होंने अनसुना कर दिया। वे अपने घर पर आ गए तो कुछ देर के बाद अजय, जितेंद्र,तथा राजेश पुत्रगण ब्रह्म सिंह, विनोद पुत्र जयकरण सिंह, कपिल पुत्र विनोद, सचिन पुत्र विनोद तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर पर लाठी,डंडों और अवैध हथियारों से हमला कर दिया। जब उन्हें बचाने उनकी पत्नी, भाभी और भतीजी आई तो उन पर भी हमला किया गया। इस घटना में महिलाओं के भी छोटे आई हैं। हमलावर यह कहते हुए चले गए कि इस वार तो जिंदा बच गये अगली बार जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
इस संबंध में थाना टीला मोड़ पुलिस ने बीएनएस की धारा 191( 2), 191(3), 115(2), 131 और 351 (2) व 352 में मुकद्दमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
