सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना कौशांबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान सम्राट होटल कौशांबी के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही से कुल 5 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जिनमें दो चोरी की मोटरसाइकिल दो स्कूटी हैं तथा एक चोरी की बाइक पर सवार होकर वे आए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कौशांबी पुलिस अपराधियों की घर पकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर सम्राट होटल कौशांबी के पास से दो वाहन चोर लखन पुत्र अनिल कुमार हाल निवासी मकान नंबर 282 एफ पॉकेट 2 मयूर विहार फेस 1 दिल्ली मूल निवासी ग्राम करणपुर थाना धौलाना हापुर उम्र 26 साल तथा अनुराग शर्मा और गोलू पुत्र सुखदेव निवासी 125 सोनिया विहार नियर सब्जी मंडी थाना मंडावरी दिल्ली मूल निवासी ग्राम दादर थाना अलवर कोतवाली जनपद अलवर राजस्थान उम्र 24 साल को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। बाद में इन दोनों की निशानदही से दो चोरी की मोटरसाइकिल दो स्कूटी और बरामद की गई । सभी पांचों वाहनों को जिन पेट के माध्यम से चेक किया गया तो सभी वाहन दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी किए जाने की जानकारी मिली।
दोनों चोरों के खिलाफ कौशांबी थाने पर धारा 370 (2), 3 17 (4 )और 317 (5) बीएनएस के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में दोनों चोरों ने बताया कि वे दोनों दिल्ली के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी करते हैं। बाद में चोरी किए गए वाहनों को घूम फिर कर उत्तर प्रदेश व दिल्ली में ग्राहकों की तलाश कर उन्हें बेच देते हैं। इससे जो पैसा प्राप्त होता है उससे वह मौज मस्ती करते हैं। कुछ वाहनों के स्पेयर पार्ट्स निकाल कर के बेच देते हैं।
