सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद | थाना इंदिरापुरम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मंगलवार/ बुधवार की रात में एक चैन लुटेरा पुलिस के साथ हुई सशस्त्र मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से बिना नंबर की बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक और पीली धातु का एक टुकड़ा तथा एक तमंचा और खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
एसीपी इंदिरापुरमसवाली ने बताया कि 25-8 की रात को पुलिस टीम द्वारा तिकोना पार्क व सेक्टर 62 के कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान गौर ग्रेविटी मॉल की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, उसे चेकिंग के लिए रोका गया तो उसने मोटरसाइकिल नहीं रोकी और तेजी से सेक्टर 62 की ओर दौड़ा दी। जब पुलिस पार्टी ने उसका पीछा किया तो पुलिस पार्टी पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में पुलिस की एक गोली बाइक सवार के दाहिने पैर में लग गई और उसे दबोच लिया गया।
उसने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम मनोज उर्फ असलम उर्फ आडे पुत्र बनवारी निवासी मकान नंबर 1852/ 39 जूर बाग त्रिनगर गली नंबर 19 सनी बाजार रोड शिवराम पार्क नागलोई दिल्ली बताया। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा एक खोखा एक जिंदा कारतूस और एक अपाचे बाइक नीले रंग की बिना नंबर प्लेट की के अलावा पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद हुया है।
पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह अपने साथी संजय शर्मा निवासी नागलोई दिल्ली के साथ मिलकर अपने खर्चे और शौक पूरा करने के लिए बाइक बदल- बदल कर तथा नंबर प्लेट बदल कर दिल्ली गाजियाबाद एनसीआर में चेन झपट मारी की घटनाएं करता है। उससे जो पैसे मिलते हैं उससे वह मौज मस्ती करते हैं। करीब 15 दिन पहले उन दोनों ने मिलकर इंदिरापुरम पुरम क्षेत्र में एक चेन लूट की घटना की थी।
