साहिबाबाद। स्वाट टीम अपराध शाखा व थाना लिंक रोड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गाजियाबाद, बिहार, हरियाणा, दिल्ली तथा एनसीआर क्षेत्र में चार पहिया वाहनों को चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक विटारा ब्रेजा कार फर्जी नंबर प्लेट लगी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशन पर चार पहिया वाहनों की चोरी और चोरों की वाहनों की खरीद-फरोक्त करने वाले गिरोह के विरुद्ध अभियान चलाया गया था। 29 अगस्त को स्वाट टीम अपराध शाखा व थाना लिंक रोड पुलिस द्वारा मिलकर गाजियाबाद, बिहार, हरियाणा, दिल्ली तथा एनसीआर क्षेत्र चार पहिया वाहनों की चोरी करने और उनकी खरीद फरोक्त करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के शातिर सक्रिय सदस्य राज उर्फ राजकुमार महतो पुत्र प्रदीप लाल महतो को थाना लिंक रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई फर्जी नंबर प्लेट लगी ग्रे रंग की एक विटारा ब्रेजा कार बरामद की गई है।
