साहिबाबाद। बृहस्पतिवार को थाना सिहानी गेट पुलिस के साथ हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना सिहानी गेट पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्कूटी पर दो लड़के किसी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं।उक्त सूचना पर तत्काल टीम द्वारा चेकिंग की गई तथा एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो लड़के आते हुए दिखाई दिए। उनको स्कूटी रोकने का इशारा दिया गया, परंतु उन्होंने नहीं रोकी। वे वापस भागने लगे, उन्होंने भागते-भागते पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है , लेकिन एक भागने में सफल हो गया। जिसके पैर में गोली लगी है उसका नाम शादाब उर्फ शाहरुख है और तथा उसने बताया कि भागने वाले का नाम समीर है।
उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि इनके ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं। उसके पास से एक सफेद रंग की स्कूटी तथा एक जिंदा कारतूस तथा तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है।शादाब उर्फ शाहरुख के पूर्व में आपराधिक इतिहास जानकारी की जा रही है। घायल को अस्पताल भिजवा दिया गया है तथा फरार समील की तलाश की जा रही है।
