सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में प्रिंसिपल के खिलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि हाल ही में कॉलेज की स्टाफ एसोसिएशन ने एक आपातकालीन बैठक में प्रिंसिपल के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। यह अविश्वास प्रस्ताव स्पोर्ट्स और ईसीए कैटेगरी के तहत ज़रूरत से ज़्यादा एडमिशन (ओवर-एडमिशन) कराने में प्रिंसिपल की संदिग्ध भूमिका के विरोध में पारित किया गया था। इसके अलावा, स्टाफ एसोसिएशन ने कहा है कि प्रिंसिपल ने कॉलेज की वैधानिक संस्थाओं को गुमराह किया और उन पर दबाव डाला, जब इन संस्थाओं ने इस गलती को इंगित किया था। साथ ही, प्रिंसिपल ने नियमों का उल्लंघन करते हुए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की। एसोसिएशन ने प्रिंसिपल पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप भी लगाया है।
3/related/default
