सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद | थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में रैपिड रेल स्टेशन साहिबाबाद के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर लूट लिया और फरार हो गए। 10 अगस्त की शाम को दिन दहाड़े हुई इस घटना की घटना की रिपोर्ट थाना इंदिरापुरम पुलिस ने 15 दिन बाद दर्ज की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श रंजन निवासी डी 2102 ऋषभ क्लाउड 9 अहिंसा खंड 2 इंदिरापुरम 10 अगस्त को शाम को करीब 5:15 बजे रैपिड रेल स्टेशन साहिबाबाद के पास वसुंधरा की ओर जाने वाले रास्ते पर थे। इस दौरान दो अज्ञात बदमाश बाइक से आए और उनका मोबाइल फोन झपट्टा मारकर लूट लिया। मोबाइल लूटने के बाद दोनों बदमाश रेड लाइट की ओर मोहन नगर फ्लाईओवर की दिशा में तेज गति से भाग गए। पीड़ित ने तुरंत इस घटना की सूचना अपने मित्र के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस आई और अपनी खाना पूर्ति करके चली गई और उन्हें वसुंधरा पुलिस चौकी जाने की सलाह दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 11 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे उन्हें पुलिस चौकी वसुंधरा फिर बुलाया गया। दो पुलिसकर्मियों के साथ वे गए सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तलाश की गई लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहींमिली। फिर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 15 दिन के बाद आज थाना इंदिरापुरम ने पुलिस ने लूट की इस घटना को दर्ज किया है। आखिर इतनी देरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में क्यों लगाती है ? यह एक-दो कैश नहीं बल्कि लूटपाट की हर घटना में घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस का यही रवैया देखने को मिलता है।
