साहिबाबाद । राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गगया। प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इसमें साहिबाबाद, मेरठ एवं हापुड़ के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्य अतिथि विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश के खेल संयोजक सत्यपाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष कैलाश राघव , उपाध्यक्ष राधेश्याम एवं प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी उपस्थित रहे।
विद्यालय के 6 भैया-बहनों का चयन एसजीएफआई शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
