साहिबाबाद
थाना लिंक रोड क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी में एक घर के ताले तोड़कर चोर दिन दहाड़े 57500 कैश और लाखों रुपए के चांदी और सोने के जेवरात चोरी करके ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटे लाल गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी बी 344 ब्रिज विहार थाना लिंक रोड क्षेत्र की पत्नी सुनीता गुप्ता पड़ोस में कीर्तन के कार्यक्रम में गई थीं। जब वे शाम को 6:00 बजे घर वापस आईं तो उन्होंने देखा की घर का सारा सामान अस्त-व्यू पड़ा है और अलमारी खुली हुई है। अलमारी में रखे 57500 गए थे तथा इसके अलावा अलमारी से दो सोने की चेन एक मंगलसूत्र वजन करीब 30 ग्राम ,तीन चांदी के सिक्के तथा तीन चांदी की पायल चोरी हो गई थी।
उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष 112 डायल करके दी। पुलिस मौके पर आई जांच पड़ताल की और चली गई । 26 जुलाई की इस घटना को पुलिस ने 15 दिन बाद दर्ज किया है।
आजकल गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में लोगों के मुकदमे लिखे जाने का यही क्रम हर थाने में है। पुलिस वाले पीड़ित व्यक्ति को एक दो हफ्ते तक टरकाते रहते हैं और जब देखते हैं कि चोरी का कोई सुराग नहीं मिल रहा तब मुकद्दमा दर्ज करते हैं। पहले लोगों को यही समझाया जाता है कि हम आपके चोरी के समान को दिलवा देंगे रिपोर्ट लिखाने की जल्दबाजी मत करो।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोग भयभीत हैं। 20 दिन बीत जाने के बाद ही पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है।
