सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद | थाना कौशांबी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्लाउड -9 वैशाली के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से दो बंडल अवैध चाइनीज का माझा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को थाना कौशांबी पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्लाइंट-9 वैशाली के पास से राजवीर पुत्र स्वर्गीय बलदेव उम्र 53 वर्ष निवासी मकान नंबर 49 जाट मोहल्ला महाराजपुर थाना लिंक रोड को दो बंडल चाइनीज प्रतिबंधित माझे के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में राजवीर के खिलाफ थाना कौशांबी पर धारा 323बी बीएनएस व धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस की पूछताछ में राजबीर ने बताया कि वह चीनी माझा एक दो पीस करके बेचता है जिससे किसी को शक न हो, क्योंकि यह प्रतिबंध है। सावन के त्यौहार के दौरान अधिक पतंगे उड़ाने के कारण चाइनीज माझे की मांग बढ़ जाती है।उसने बताया कि चीनी माझा बेचने पर उसे अधिक कमाई होती है। इससे जो कमाई होती है उससे वह अपने परिवार का खर्च चलाता है ।
