- पूर्व विधायक गजराज सिंह ने युवाओं को मेजर साहब के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
हापुड़। ग्राम धनौरा में महावीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी जी की प्रतिमा का अनावरण और उनके नाम से बने द्वार का उद्घाटन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक गजराज सिंह ने भी शिरकत की। गजराज सिंह ने अमर शहीद मेजर त्यागी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गजराज सिंह ने युवाओं से अपील की कि वो मेजर साहब के जीवन से प्रेरणा लें। इस गेट और मूर्ति का निर्माण रिटायर्ड कर्नल बृजभूषण त्यागी जी ने करवाया। कर्नल अमर सिंह मुख्य अतिथि रहे।
महावीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी जी का जन्म 2 1939 जनवरी हुआ और 25 सितम्बर 1965 की जंग में उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। इस मौके पर भानु त्यागी, गौरव त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, मुकेश त्यागी, अभिषेक त्यागी, आयुष त्यागी, राजू त्यागी, अनमोल त्यागी, श्री भगवान त्यागी, हर्षित त्यागी, राजवीर त्यागी, शिवकुमार त्यागी, पिंकू त्यागी, शिवम् त्यागी, अंश त्यागी, विवेक त्यागी, अंकित त्यागी, धर्मेन्द्र कश्यप, विकास शर्मा, नितिन सिंह, अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, नरेश भाटी आदि लोग रहे।
0 comments:
Post a comment