सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सर सी वी रमन ने 28 फरवरी सन् 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। यह किसी भी भारतीय व एशियन व्यक्ति द्वारा जीता गया पहला नोबल पुरस्कार था।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। विज्ञान से गलत धारणा और अंधविश्वासों का विनाश होता है। विज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही देश के नागरिकों को इस क्षेत्र में मौका देकर नई उंचाइयों को हासिल करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं। विज्ञान के द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2020 का मुख्य विषय ’’विज्ञान में महिला,ं’’ हैं।
उपरोक्त के क्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0/विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र, ग़ाज़ियाबाद द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 04 मार्च 2020 को प्रातः 10ः30 से अपराह्न 2ः00 बजे तक राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2020 के उपलक्ष्य में विज्ञान महोत्सव का आयोजन विज्ञान वाटिका, डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, कविनगर इ.डस्ट्रीयल एरिया, ग़ाज़ियाबाद में किया जा रहा है।
विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगें। प्रतियोगिताओं में प्रमुख विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता, समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओं में प्रकाशित विज्ञान समाचार कतरनों की प्रदर्शनी, ख्याति प्राप्त प्राचीन व आधुनिक महिला वैज्ञानिकों की चित्र प्रदर्शनी, औषधीय, सुगंध व अलंकारी पौधों की प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment