सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। ब्राह्मण महासभा समिती (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने लाजपत नगर निवासी पंडित राजवीर शर्मा को अपनी समिति का गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
ब्राह्मण महासभा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने सी- 295 लाजपत नगर साहिबाबाद निवासी पंडित राजवीर शर्मा को अपनी संस्था का महानगर अध्यक्ष (गाजियाबाद) मनोनीत करते हुए उनसे उम्मीद जाहिर की है कि वे संस्था द्वारा दिए गए कार्यों एवं दायित्वों का पद अनुसार निर्वहन सुचारू रूप से करेंगे एवं सभा की नियमावली में उल्लखित उद्देश्यों की प्राप्ति में सहयोग करेंगे। उनसे यह भी आशा व्यक्त की है कि वे अपनी कार्यप्रणाली से सभा की गरिमा व प्रतिष्ठा को न केवल बनाए रखेंगे अपितु तो उसमें दिनोंदिन वृद्धि करेंगे।
इस आशय का एक मनोनयन पत्र राजेन्द्र नगर में आयोजित एक सभा में पं.राजबीर शर्मा को पूर्व विधायक केके शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पं.चंद्रशेखर शर्मा, पं. अंकुर शर्मा, पं. अनुज शर्मा, पं. अतुल शर्मा, पं.गौरव शर्मा, पं. भागमत शर्मा, पं. हिमांशु शेखर शर्मा, संगीतकार सागर साहू तथा विक्रम शर्मा के सम्मुख प्रदान किया गया।
फोटो कैप्शन- मनोनयन पत्र प्राप्त करते पं.राजबीर शर्मा माला पहने हुए।
0 comments:
Post a comment