सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर सेक्टर 2 में कारों की सेल परचेज का काम करने वाले तीन लागों पर गोली चलाने वाले दो अज्ञात शूटर चैबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। कारोबारियों पर गोली चलाने वाले शूटर कौन थे तथा उन्होंने इस घटना को अंजाम क्यो दिया? यह जानाकरी भी अभी पुलिस को नहीं हुई है। फिल हाल दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी स्थिति अभी स्थिर बनी है।
सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रबार की रात में चिरोड़ी निवासी सुभाष उर्फ कालू और राजेंद्र नगर निवासी चेतन अपने एक परिचित रवी के ऑफिस पर किसी काम से गये थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने दोनेां को गोली मार दी। जिसके कारण सुभाष और चेतन गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि एक गोली रवि को भी मारी थी लेकिन वह गोली पीठ को छूते हुए निकल गयी। स्थानीय लोगों ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां घायल चेतन खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जबकि सुभाष को तीन गोली लगी हैं जिसका ऑपरेशन किया गया है। अभी दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों लोग कारों की सेल परचेज कर काम करते हैं। ताज्जुव की बात यह है कि दोनों लोग किसी से दुश्मनी होने की बात से इंकार कर रहे हैं तो सबाल यह उठता है कि फिर उन्हें किस कारण से गोली मारी गयी।
घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। केवल तसल्ली देने के लिये पुलिस अधिकारी कहते हैं कि जल्दी ही मामले का अनावरण कर दिया जायेगा।
0 comments:
Post a comment