सोनिया और राहुल अपनी पारंपरिक सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। सोनिया गांधी रायबरेली और राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इसमें उत्तर प्रदेश से 11 और गुजरात से 4 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, इस सूची में कोई अप्रत्याशित नाम नहीं है। सूची में शामिल बड़ी हस्तियों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली और पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी की अपनी-अपनी पारंपरिक सीटों से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इस सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है।
सोनिया और राहुल के अलावा प्रमुख नामों में सलमान खुर्शीद, आरपीएन सिंह और जीतीन प्रसाद शामिल हैं। सलमान खुर्शीद को फर्रुखाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं कुशीनगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री, सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल और जालौन से ब्रिजलाल खबरी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
0 comments:
Post a Comment