गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में समय से पहुंचकर जनता की शिकायतों को सुन उनका मौके पर समाधान करें।
उन्होने कहा कि जो अधिकारी जन शिकायातों के निस्तारण में कोताही बरतेंगे उनके विरूद्व वह सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होने उन विभाग के अधिकारियों को भी चेतवनी दी जिन्होने निर्धारित अवधि में जन शिकायातों का निस्तारण नही किया है। उन्होने कहा कि हर अधिकारी और विभाग यह सुनिश्चित करे कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित अवधि में हर दशा में किया जाना हेै। जिलाधिकारी आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद गाजियाबाद की तहसील गाजियाबाद में जन शिकायतें सुनकर उनका मौके पर समाधान कर रही थी।
जिलाधिकारी ने मुख्य मंत्री जी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को जनता की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें पुलिस विभाग की 5 शिकायतें, रेबैन्यू विभाग की 3 शिकायतें नगर निगम की, 6 शिकायतें विकास खण्ड भोजपुर की एक शिकायत तथा 5 पुलिस विभाग की शिकायते प्राप्त हुई। 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायातो का निस्तारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने भी विकास विभाग की शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उप जिलाधिकारी सदर प्रशान्त तिवारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0 comments:
Post a Comment