फैजाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के खिलाफ फैजाबाद में मुकदमा दर्ज हुआ है। खत्री पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व धमकी देने का आरोप है। तीन दिन पहले फैजाबाद निवासी समीर पांडे ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने अपने सुसाइड नोट पर निर्मल खत्री का नाम लिखा था, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। खत्री पर धारा 306, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतक की मां सत्य पांडे ने आरोप लगाया है कि राम बल्लभा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के संस्थापक उनके नाना कालिका प्रसाद मिश्र थे लेकिन खत्री ने साजिश करके प्रबंध समिति पर कब्जा बना लिया। जिससे परेशान होकर उनके बेटे गौरव पांडे ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। साथ ही अपने पीछे एक सूइसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अपने पिता को सलाह दी थी कि निर्मल खत्री से केस न लड़े क्योंकि वह बहुत पावरफुल व्यक्ति हैं।
वहीं घटना वाले दिन कांग्रेस नेता ने साफ कहा था कि उनका मृतक परिवार से मुकदमा जरुर चल रहा है लेकिन इस घटना से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि केस करने वाले मृतक के परिवार के लोग ही हैं। उधर मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि खत्री रसूख के कारण जांच को प्रभावित किया जा रहा है। मृतक के पिता ने कहा कि 2 अक्टूबर को उनका बेटा बहुत परेशान था और इस पूरे विवाद को लेकर तनाव में था। इसी वजह से उसने 3 अक्टूबर को फांसी लगा कर जान दे दी।
0 comments:
Post a comment