सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शनिवार को पप्पू कॉलोनी साहिबाबाद में एक भव्य आयोजन किया गया। जिसमें महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें मार्ग दृष्टा और महान कवि बताया। जिन्होंने रामायण जैसी महाकाव्य की संस्कृत में रचना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा अपने साथियों के साथ महर्षि वाल्मीकि आश्रम गली नंबर 6 पप्पू कॉलोनी में पहुंचे और उन्होंने महर्षि बाल्मीकि की मूर्ति पर फूल माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में संजीव शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि को युग दृष्टा और संस्कृत का महान कवि बताया जिन्होंने समाज को रामायण जैसा दर्शन दिया।
इस अवसर पर पार्षद यशपाल पहलवान, भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ,विनोद कसाना, पार्षद चतर सिंह,डब्बी पहलवान, संजू राजपूत ,तथा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओंकार काकड़ा, ब्रह्मपाल पहलवान, अमर सिंह टांक, बाबू लाल,संतराम छजलाना,मूंगा सुमारी, मोंटू चंदेल, राजा चारण, अनिल चैधरी, दीपक पहलवान, परमिंदर कांगड़ा, संजय भाई, गौरव, अमित, सुशील कांगड़ा, भोपाल मास्टर , बाल सेवक, चंद्र पाल, राजपाल कांगड़ा, राजपाल टांक,आदि कॉलोनी के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 comments:
Post a comment