सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र शालीमार गार्डन में शुक्रवार की सुबह एक पार्क में टहलते हुए कुछ लोगों को एक मरा हुआ चमगादड़ मिला जो सामान्य चमकादड़ों से काफी विशाल था। कोरोना काल में ऐसे विशाल चमगादड़ मिलने से लोगों में भय और उत्सुकता दोनों देखी गई। क्योंकि कोरोनावायरस के मामले में अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसका संबंध चमगादड दलों से बताया गया है।
शालीमार गार्डन निवासी एडवोकेट प्रदीप कुमार त्यागी ने बताया कि वह सवेरे 7 बजे के करीब ऋषभ पार्क में टहलने गए थे तो उन्होंने देखा एक विशाल काय चमगादड़ मरा हुआ है। संभवतः वह किसी कार के पहिये के नीचे दबकर मरा था। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम गाजियाबाद के जोनल प्रभारी एसके गौतम को सूचना दी तथा उन्होंने उनसे इस विशालकाय चमगादड़ के विषय में शोध कराने के लिए उनसे आग्रह किया था। लेकिन उन्हें अफसोस हुआ कि नगर निगम के अधिकारी ने संबंधित वन अधिकारियों एवं जिलाप्रशासन को जानकारी देने के बदले चमगादड़ को एक सफाई कर्मी के हाथों वहां से उठा कर फिकवा दिया। लेकिन उसकी जांच धरी रह गई कि आखिर यह चमगादड़ कहां से आया था? क्योंकि कोरोनावायरस यहां चल रहा है और उसमें चमगादड़ों का रहस्य बताया जाता है। इसलिए यहां के लोग डरे हुए हैं और अनिष्ट की दृष्टि से इस मामले को देख रहे हैं।
प्रदीप त्यागी ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी का विशालकाय चमगादड़ के प्रति व्यवहार संवेदनहीनता से कम नहीं है । इस दुर्लभ पक्षी की जांच होनी चाहिए थी।
0 comments:
Post a comment