सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के पार्थिव शरीर को आज हिंडन शमशान घाट पर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार राजीव त्यागी की बुधवार को एक टीवी डिबेट के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिनकी बाद में यशोदा अस्पताल कौशांबी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। चिकित्सकों ने इसे सीवियर हार्ट अटैक बताया था। सेक्टर 16बी वसुंधरा गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहने वाले राजीव त्यागी ने यहीं से अपना राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की थी। पहले वे स्थानीय लोगों को लेकर पुलिस प्रशासन के सामने ज्वलंत मुद्ददे रखते आए थे और बाद में वह राष्ट्रीय लोक दल के नेता त्रिलोक त्यागी से जुड़ गए। यहां उन्होंने राजनीति की बारीकियां समझी कुछ दिनों बाद राजीव त्यागी ने कांग्रेस पार्टी को अपना लिया। वे कांग्रेस पार्टी में उस समय मशहूर हुए थे जब उन्होंने देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को काला झंडा बिरोध स्वरूप दिखाया था। तब से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी में वे अपनी सेवाएं देते रहे। स्वभाव से मिलनसार और जुझारू इस नेता को कांग्रेस पार्टी ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था और वे अपनी पार्टी के विचार बड़ी बेबाकी के साथ टीवी चैनलों पर होने वाली डिबेट में रखते थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार हिंडन नदी के श्मशान घाट पर हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ और मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र ने दी।
इस अवसर पर उनका शव एक वाहन में कांग्रेसी तिरंगे से लिपटा हिंडन श्मशान घाट पहुंचा जहां उनके चाहने वाले और कांग्रेस पार्टी के लोगों ने उनके शव पर पुष्पांजलि अर्पित की और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता नेता और उनके शुभचिंतक मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment