सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
![]() |
वीरन्द्र यादव एडवोकेट |
साहिबाबाद। समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद के जिला महामंत्री वीरन्द्र यादव एडवोकेट ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाश वृद्धि होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे विश्व में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हैं, भारत में ही सबसे अधिक है। प्रतिदिन अप्रत्याशित रूप से तेल के दाम बढ़ना चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि से किसान, मजदूर तथा मध्यम वर्ग तबाह हो जायेगा। इस वृद्धि का असर ट्रांसपोर्ट, व्यापार तथा उद्योंगों पर भी पड़ेगा। न केवल किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग इस बढ़ोत्तरी से प्रभावित होगा, उद्योग जगत भी चिन्ता में है, डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि से आम-जन को मिलने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ जायेंगें। ट्रांसपोर्ट की ढुलाई बढ़ जाने से किराया वृद्धि होगी और हर वर्ग परेशान होगा। देश में वैश्विक बीमारी कोरोना से लॉकडाउन में पहले ही आम जनता के सामने रोजी-रोटी का संकट है। वह बेकारी, बेरोजगारी से जूझ रहा है। लगातार डीजल, पेट्रोल के दाम में वृद्धि से लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सिर्फ बारह दिन में ही पट्रोल 6.55, डीजल दाम में 7.13 रु0 की वृद्धि से माल ढुलाई महँगी हो गयी, इस कारण उपभोक्ता वस्तुएं सब्जी, फल, खाद्य सामग्री के दाम बढ़ गये हैं। निम्न मध्यम वर्ग तबाह हो रहा है और सरकार संवेदन शून्य बनी हुई है।
यादव ने कहा कि मेरी केन्द्र सरकार से मांग है कि डीजल और पेट्रोल के दाम कम किये जाय तथा डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क कम करके कीमतों में वृद्धि को रोका जा सकता है और दाम कम होने से जनता की जेब कटने से बचेगी। अब हर वर्ग इस महंगे पेट्रोल, डीजल से परेशान है, राज्य भी वैट कम करें तभी जनता को राहत मिलेगी और महंगाई कम होगी।
0 comments:
Post a comment